September 8, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी देहरादून ने लगाई तबादलों की झड़ी, कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरीक्षको और उप निरीक्षको के किये बम्पर तबदले, देखे लिस्ट किसको कहा सी हटाकर सौपी कहा की जिम्मेदारी.!

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

देहादून। राजधानी देहरादून में एसएसपी प्रमेंद डोभाल ने कानून व्यवस्था को धार देने के लिए 11 कोतवालियों के प्रभारी इंस्पेक्टर बदलते हुए कई एसएसआई और चौकी प्रभारी बदले गए है। हालांकि बदलाव चुनाव के मद्दनेजर किए जा रहे हैं,एसएसपी ने आज 53 इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और एएसआई के तबादलो की लिस्ट जारी की है जिसमे निरीक्षक विनोद गुसाईं को प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला बनाकर भेजा गया है। निरीक्षक नरेश राठौर को प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर से प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह निरीक्षक संतोष कुंवर को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट, निरीक्षक नरेंद्र गहलावत को प्रभारी निरीक्षक डालनवाला से प्रभारी निरीक्षक मसूरी और निरीक्षक देवेंद्र चौहान को प्रभारी निरीक्षक मसूरी से प्रभारी निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी बनाया गया है। निरीक्षक प्रदीप रावत को प्रभारी निरीक्षक सहसपुर से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है।एसएसपी आफिस से मिली लिस्ट के अनुसार तबादला सूची में उप निरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है. मोहन सिंह को थाना क्लेमेंटाउन से थाना रायवाला, लोकपाल परमार को सेलाकुई से क्लेमेंटाउन, गिरीश नेगी को एसआईएस शाखा से थाना प्रेमनगर, शैंकी कुमार को थाना बसंत विहार से सेलाकुई में नियुक्ति मिली है. मनोज नौटियाल को थाना नेहरू कॉलोनी से थाना सहसपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक अमित शर्मा को चौकी प्रभारी झाझरा थाना प्रेमनगर से थानाध्यक्ष बसंत विहार बनाया गया।वही उपनिरीक्षक प्रद्युम्न नेगी को थाना प्रेमनगर से चौकी प्रभारी झाझरा थाना प्रेमनगर भेजा गया।उपनिरीक्षक रविंद्र नेगी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कैंट से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय भेजा गया उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को थाना नेहरू कॉलोनी से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कैंट भेजा गया।उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी को चौकी प्रभारी कुठलगेट थाना राजपुर से चौकी प्रभारी सभावाला थाना सहसपुर भेजा गया है उपनिरीक्षक अरविंद पंवार को चौकी प्रभारी सभावाला थाना सहसपुर से चौकी प्रभारी कुठलगेट थाना राजपुर भेजा गया।उपनिरीक्षक आशीष कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी बाजार पटेल नगर भेजा गया।उपनिरीक्षक प्रवीन पुंडीर को चौकी प्रभारी बाजार पटेल नगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना सहसपुर भेजा गया।उपनिरीक्षक मनमोहन नेगी को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना सहसपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया।उपनिरीक्षक संजय रावत को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना रायवाला से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना प्रेम नगर भेजा गया इसके साथ ही पटेल नगर, रायवाला, प्रेमनगर, आईएसबीटी ऋषिकेश, कुल्हाल थाना विकासनगर और राजपुर में भी पुलिस महकमे में बदलाव किये गये है.!

You may have missed

Share