
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:-
*1- थाना सहसपुर*
*03 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.79 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:*
सहसपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक 13/09/2026 को कुरैशी मौहल्ला गली से 01 से एक महिला अभियुक्ता जैतून पत्नी स्व0 इस्लाम को 03 लाख रू0 से अधिक अनुमानित मूल्य की 10.79 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0- 226/2026, धारा – 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुकी है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:*
जैतून पत्नी स्व0 इस्लाम नि0 कुरैशी मौहल्ला बड़ा रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 49 वर्ष
*बरामदगी*
10.79 ग्राम स्मैक *(अनुमानित मूल्य 03 लाख 20 हज़ार रू0)*
*आपराधिक इतिहास अभियुक्ता जैतून:*
1- मु0अ0सं0 – 12/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली सहसपुर
2- मु0अ0सं0- 167/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली सहसपुर
3- मु0अ0सं0- 113/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली सहसपुर
4- मु0अ0सं0 – 226/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली सहसपुर
*2– कोतवाली विकास नगर*
*02 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की 06.00 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार:*
दिनांक- 13/09/2026 को विकासनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हाईवे से कुंजा ग्रांट जाने वाली सड़क से आगे आम के बगीचे के पास से 01 अभियुक्त आशिक अली पुत्र तहसीन को लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 06.00 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0- 282/2026 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
आशिक अली पुत्र तहसीन निवासी ग्राम – कुँजाग्रांट, विकास नगर, उम्र- 35 वर्ष
*बरामदगी:*
06.00 ग्राम स्मैक *(अनुमानित मूल्य 02 लाख रू0)*
*3- कोतवाली पटेलनगर*
*03 किलो 12 ग्राम गांजे के साथ 01 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार*
दिनांक 14-09-26 को पटेलनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सब्जी मंडी शुलभ शौचालय के पास स्थित पेड के नीचे खाली स्थान से एक महिला तस्कर को 03 किलो 12 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 637/2026 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-*
1-सिमरन पत्नी सूरज साहनी निवासी ग्राम बेनीवाला, थाना गायघाट, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार हाल पता काला ग्राउण्ड के पास ब्रह्मपुरी, किरायेदार तारादेवी का मकान, पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष
*बरामदगी:*
03 किलो 12 ग्राम गांजा

More Stories
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 3 शराब तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में