केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर आज जंगलचट्टी गधेरे के पास समय 11ः20 बजे करीब ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र में आवागमन कर रहे यात्री/डण्डी/कण्डी संचालक इसकी चपेट में आ गये थे।
इस घटनाक्रम की सूचना पर चौकी जंगलचट्टी पर नियुक्त पुलिस बल तथा डी.डी.आर.एफ. द्वारा इस मलबा पत्थर की चपेट में आकर नीचे खाई में गिरे लोगों का रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार 3 व्यक्तियों को चोटें आयी हैं, जिनमे से एक महिला को हल्की चोटें तथा 02 पुरूषों को गम्भीर चोटें आयी हैं, इनको गौरीकुण्ड के लिए रैफर किया गया है। इसके अतिरिक्त 02 व्यक्ति मृत हुए हैं। सभी के नाम पते की जानकारी ज्ञात की जा रही है।
इस स्थल पर पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों का आवागमन कराया जा रहा है।
*घायलों का विवरण -*
1- संदीप कुमार पुत्र दया कृष्णा ग्राम गली तहसील जिला डोडा जम्मू (पालकी मज़दूर )
2- आकाश चितरीय पुत्र दामोदर दास निवासी भावनगर गुजरात
3- नितिन मन्हास पुत्र मनजीत जिला डोडा जम्मू (पालकी मजदूर )
*मृतकों का विवरण -*
1- नितिन कुमार पुत्र रावेल सिंह जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर) उम्र 18 वर्ष
2- चंद्रशेखर जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर)

More Stories
उत्तराखंड की उधमसिंह नगर पुलिस ने ऑटो मोबाइल शॉप मे सेंध मारने वाले बरेली निवासी इकराम को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा मे चुराया गया सामान किया बरामद !
तोल्यू डाडां रिखणीखाल के पास हुई बस दुर्घटना, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला बाहर, दुर्घटना मे घायल चार लोगो को उपचार के लिए भेजा अस्पताल !
एसएसपी देहरादून से प्रभावित नन्ही बालिका ने कप्तान से मुलाक़ात,कोमल हाथो से फूलो का गुलदस्ता देकर पुलिस की दिन रात सेवा करने का जताया आभार !