देहरादून
आज दिनांक 19/01/25 को रायपुर थानों रोड पर बाइक स्टंटबाजों द्वारा मुख्य सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाना एवं स्टंट करने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को तत्काल कारवाई करने के आदेश दिए गए थे। जिस पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा तत्काल स्टंट बाजों को पकड़ने एवं कारवाई करने हेतु चौकी प्रभारी मालदेवता एवं चौकी प्रभारी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के नेतृत्व में 2 टीमें गठित की गई। गठित टीमो द्वारा त्वरित कारवाई करते हेतु मौके पर पहुँच कर वाहनो को खतरनाक तरीके से चलाते हुए स्टंट बाज़ी कर रहे 06 बाइकर्स की मोटरसाइकिलो को सीज किया गया साथ ही सार्वजनिक मार्ग पर स्टंट बाज़ी कर अपनी तथा दूसरों की जान खतरे में डालने वाले 6 स्टंटबाज बाइकर्स के पुलिस एक्ट के तहत चालन किए गए। यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है ।

More Stories
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत,क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों व पेयजल लाइनों की तत्काल मरम्मत के निर्देश,पाबों में भू-धसाव का टीएचडीसी से कराया जाएगा स्थलीय सर्वेक्षण.!
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने दिखाई सख़्ती , राजधानी के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण,नामित अधिकारियों को दो दिन में गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की सूची तैयार कर फोटो सहित रिपोर्ट देने के निर्देश.!
छात्रसंघ निर्वाचन के दौरान पुलिस की कड़ी निगरानी, ड्रोन एवं 60 सीसीटीवी कैमरों से लगातर हो रही मॉनिटरिंग,एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशन में कॉलेज में छात्रसंघ निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से हो रही सम्पन्न ।