देहरादून
दिनांक 07/07/2025 को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से लक्खी बाग चौकी को सूचना प्राप्त हुयी की रेलवे स्टेशन के सामने बारात घर के पास बनी पानी की टंकी पर एक व्यक्ति चढ़ गया है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी लक्खीबाग मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके पर एक युवक, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था, पानी की टंकी के ऊपर चढ़ रखा था, जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल टंकी की छत पर चढ़कर उक्त युवक को प्रेमपूर्वक समझाते हुये बामुश्किल पानी की टंकी से सकुशल नीचे उतारा गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सोनू पुत्र रामधन निवासी सोनीपत, हरियाणा, उम्र 32 वर्ष बताया। युवक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर आस पास के लोगो द्वारा बताया गया कि उक्त युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो अक्सर रेलवे स्टेशन व उसके आस-पास के क्षेत्र में घूमता रहता है। पुलिस द्वारा उक्त युवक को उपचार हेतु दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।

More Stories
10 नवंबर को देहरादून में होगा भव्य छठ महोत्सव का आयोजन, उत्तराखंड में बिहार की संस्कृति का ध्वजवाहक बनकर उभर रहा बिहारी महासभा , इस वर्ष 20 हज़ार से भी ज्यादा वर्तियों के जुटने क़ी है संभावना – चन्दन झा सचिव बिहारी महासभा.!
उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल से किया गया अलंकृत।
दीपावली पर्व को लेकर अलर्ट मोड में ऊधमसिंहनगर पुलिस, एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं सड़क पर उतर कर संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान, एसएसपी ने दल बल सहित रुद्रपुर मुख्य बाजार का किया सघन भ्रमण, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए कड़े निर्देश.!