
*दीपावली एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा आज स्वयं पुलिस बल के साथ रुद्रपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र का सघन भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।*
*बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
➡️ एसएसपी महोदय ने मुख्य बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही नियमित पुलिस गश्त, सतर्क निगरानी एवं प्रभावी चेकिंग के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाए।

*कंट्रोल रूम एवं सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी सतत निगरानी*
➡️ एसएसपी महोदय द्वारा जनपद नियंत्रण कक्ष एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से वायरलेस पर संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए। उन्होंने बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*अराजक तत्वों एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर रहेगी पैनी नजर*
➡️ एसएसपी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को शांति व्यवस्था भंग करने अथवा कानून का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे तत्वों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।
*आमजन की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण दीपावली के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।*

More Stories
10 नवंबर को देहरादून में होगा भव्य छठ महोत्सव का आयोजन, उत्तराखंड में बिहार की संस्कृति का ध्वजवाहक बनकर उभर रहा बिहारी महासभा , इस वर्ष 20 हज़ार से भी ज्यादा वर्तियों के जुटने क़ी है संभावना – चन्दन झा सचिव बिहारी महासभा.!
उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल से किया गया अलंकृत।
23 साल बाद फिर निकला बोतल से जैनी का जिंन, पुलिस मुख्यालय मे पत्र भेजकर जैनी ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्यवाही करने का किया अनुरोध ,जैनी ने अपने बेटे का डीएनए टेस्ट कराकर बेटे को उसका अधिकार दिलाने क़ी कि फरियाद.!