
उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों द्वारा *कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यकुशलता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दो अधिकारियों* को सम्मानित किया गया।
*1. डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS) को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।*
मा. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड पुलिस के राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर . केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा सराहनीय सेवा के लिए डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS), पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, नैनीताल को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*2. हरबन्स सिंह, एसपी हल्द्वानी को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित।*
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल निवेदिता कुकरेती द्वारा हरबन्स सिंह, एसपी हल्द्वानी को उत्कृष्ट कार्यों एवं प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में सिख समुदाय के कुछ लोगों द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए गुरुद्वारे में प्रवेश कर लिया गया था। इस दौरान हरबन्स सिंह द्वारा धैर्य, सूझबूझ एवं कुशल संवाद के माध्यम से सभी को शांतिपूर्ण ढंग से समझाकर गुरुद्वारे से बाहर निकाला गया तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
इसके अतिरिक्त, निहंगों द्वारा उग्र होकर जत्थे के साथ विरोध स्वरूप पांवटा साहिब जाने के प्रयास को भी रास्ते में ही प्रभावी संवाद एवं सूझबूझ से शांतिपूर्ण तरीके से रोककर वापस भेजा गया। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकते हुए प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया गया।

More Stories
10 नवंबर को देहरादून में होगा भव्य छठ महोत्सव का आयोजन, उत्तराखंड में बिहार की संस्कृति का ध्वजवाहक बनकर उभर रहा बिहारी महासभा , इस वर्ष 20 हज़ार से भी ज्यादा वर्तियों के जुटने क़ी है संभावना – चन्दन झा सचिव बिहारी महासभा.!
दीपावली पर्व को लेकर अलर्ट मोड में ऊधमसिंहनगर पुलिस, एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं सड़क पर उतर कर संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान, एसएसपी ने दल बल सहित रुद्रपुर मुख्य बाजार का किया सघन भ्रमण, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए कड़े निर्देश.!
23 साल बाद फिर निकला बोतल से जैनी का जिंन, पुलिस मुख्यालय मे पत्र भेजकर जैनी ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्यवाही करने का किया अनुरोध ,जैनी ने अपने बेटे का डीएनए टेस्ट कराकर बेटे को उसका अधिकार दिलाने क़ी कि फरियाद.!