
एसएसपी नैनीताल ने स्टंटबाजी के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तीन आवारा लड़को के खिलाफ कार्यवाही कराई है ये तीनो लड़के चलती कार की छत में सवार होकर स्टंटबाजी करते हुए जा रहे थे प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में *ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान* चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में *सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल* हुआ, जिसमें 03 युवक जान जोखिम में डाल कर नैनीताल रोड में *चलती कार की छत में सवार हो कर जाते* दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो आम जनता में गलत संदेश फैलाने वाला एवं कानून की अवहेलना करता हुआ प्रतीत हुआ। मल्लीताल कोतवाली व0उ0नि0 दीपक बिष्ट द्वारा* तत्परता दिखाते हुए युवको की पहचान *1- अदनान पुत्र इकराम, 2- हम्जा पुत्र मो0वारिश, 3- मो,उमर पुत्र मोहब्बे अली निवासीगण मुरादाबाद* हुई सभी के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करते हुए *वाहन सीज* किया गया। पुलिस द्वारा युवकों की *काउंसलिंग करते हुए उसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी* दी गई। युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए *माफी मांगी* गई।साथ ही नैनीताल पुलिस ने कहा की स्टंट करना अपराध है यह न सिर्फ आपकी जान के लिए खतरा है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में डालता है
*नैनीताल पुलिस की अपील—*
सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं। नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली बडी कामयाबी, फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 04 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.!
दीपावली के पावन पर्व पर 18 से 20 क्विंटल फूलों से सजा श्री केदारनाथ धाम का भव्य प्रांगण, आज शीतकाल के लिए बंद होंगे क्षेत्रपाल रक्षक भगवान भैरवनाथ जी के कपाट। भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के साथ ही प्रारम्भ होगी श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की विधिवत प्रक्रिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग.,कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर आने वाले चुनाव मे जीत दर्ज़ करने के लिए भरा जोश, माँ लक्ष्मी क़ी पूजा कर देश प्रदेश कि सुख समृद्धि क़ी करी कामना.!