देहरादून
दिनांक 03/01/2026 को वादिनी प्रिया शाह पत्नी अभिषेक निवासी गली नंबर 12 शिवाजी नगर ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर उसके जीजा सूरज सिंह द्वारा वादिनी व उसकी बहन के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने तथा उनकी दुकान का पेट्रोल डालकर आग लगाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 07/2026 धारा 326 (जी)/ 351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत ससप देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली ऋषिकेश पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेजो को चैक करते हुए घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियोग में वाछिंत अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम नगला अलगरजी जिला हाथरस उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर योगनगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ का विवरण*-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी शीतल शाह व उसकी बहन प्रिया से उसका पारिवारिक विवाद चल रहा था तथा वादनी उन दोनों पति पत्नी को अलग करवाना चाहती थी। कुछ दिन पूर्व दोनों पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में भी प्रिया द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऋषिकेश पर एक एफआईआऱ पंजीकृत कराई थी, जिस कारण द्वेषभाव के चलते अभियुक्त ने 2 जनवरी की रात्री में शिवाजी नगर स्थित प्रिया के ब्यूटी पार्लर व कॉस्मेटिक की दुकान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
सूरज कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम नगला अलगरजी, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1-उ0नि0 साहिल वशिष्ठ
2-का0 आकाश मीणा

More Stories
देवप्रयाग मे दुख़द हादसे मे गई दो लोगो क़ी जान, तेज़रफ्तार कार करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी, sdrf ने बमुश्किल बचाई तीन लोगो क़ी जान, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार.देखे. रेस्क्यू का वीडियो.!
देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!
होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां.!