
देहरादून।
राष्ट्र सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, डीएवी इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा जोशी (प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धार्थ, ऋषभ एवं आरव द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिविर की सात दिवसीय गतिविधियों का विवरण प्रियंका पाल ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में अंशिका एवं आकाश यादव ने जौनसारी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरीं। ऋषभ द्वारा प्रस्तुत एकल गीत तथा अंजलि एवं संजना द्वारा गाया गया देशभक्ति गीत “ओ देश मेरे” ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. श्रीवास्तव एवं मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा जोशी द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – ग्रीस,
द्वितीय स्थान – बलवंत,
तृतीय स्थान – भावेश वी.,
तथा सांत्वना पुरस्कार – नितिन गुप्ता को प्रदान किया गया।
श्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवी पुरस्कार संजना एवं अंजलि को दिया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति, आपदा प्रबंधन, कानूनी जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वह उनके जीवन में मार्गदर्शक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा योजना अनुशासन, ईमानदारी, सच्चाई और सेवा भाव का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि स्वयंसेवक इन मूल्यों को अपने जीवन का मंत्र बनाएँगे।
उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संस्थान ने देश को अनेक श्रेष्ठ अधिकारी एवं सैनिक प्रदान किए हैं। डीएवी का नाम आते ही गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनके पिता ने भी डीएवी इंटर कॉलेज से ही शिक्षा प्राप्त की है।
कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस से अनिल वर्मा, डॉ. एम. अमोली, परामर्शदाता मीना सिंह एवं दामिनी राणा को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने उनके द्वारा शिविर में दी गई नशा मुक्ति, आपदा प्रबंधन एवं कानूनी सलाह संबंधी सेवाओं की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता सहोत्रा, सुधीर पोखरियाल, एस.के. सिंह, डॉ. सचिन श्रीवास्तव, श्री सचान, शकुंतला सिंह, श्रद्धा श्रीवास्तव, सुबोध ध्यान, शैलेंद्र मौर्य, आदित्य, मनोज, अलीशा, नाजिया परवीन, कैंप कमांडर कार्तिक, बेस्ट ओंकार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकासनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रतीक्षा कक्ष किया उद्घाटन, विकासनगर में शीघ्र बनाया जाएगा सैनिक विश्राम गृह -गणेश जोशी
मसूरी में जुटे 550 नेत्र विशेषज्ञ, आधुनिक सर्जरी पर होगा मंथन गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, बोले- अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री