गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने बुधवार को रेल विकास निगम, बीआरओ, पिटकुल तथा एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों की बैठक लेते हुए विकास कार्यो से जुड़े विभिन्न लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि तहसील एवं विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए वन भूमि हस्तांतरण, भूमि अधिग्रहण, प्रतिकर भुगतान एवं अन्य लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए और निर्माण कार्यो को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश किया कि रेल परियोजना के अंतर्गत लंगाली में निजी नाप भूमि से वृक्षों के पातन के लिए वन निगम के माध्यम से आंगणन उपलब्ध कराया जाए। ग्राम भट्टनगर में प्रभावित लोगों में प्रतिकर का शीघ्र भुगतान किया जाए। रेल परियोजना के कार्यों से ग्राम रानौं में क्षतिग्रस्त संपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए ब्लॉक से आंगणन तैयार कर क्षतिपूर्ति के लिए रेलवे को उपलब्ध करें। रेल परियोजना के मलावा निस्तारण के लिए भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमेडा से हेलंग तक 20 भूस्खलन क्षेत्र, 11 सिकिंग क्षेत्र का उपचार एवं दो सेतु निर्माण कार्यो के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में गठित समिति शीघ्र आख्या उपलब्ध दे। जोशीमठ में पिटकुल की ओर से नवीन 66 केवी उपस्थान के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी आवश्यक कार्रवाई पूरी किया जाए।
डीएम ने सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग के केसरी ब्रिज, कुलसारी और मिंगगधेरा ब्रिज की कार्रवाई में तेजी लाए और किलोमीटर 87 से 140 के अतंगर्त भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना प्रकाशित की जाए। जोशीमठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तारीकरण एवं चौडीकरण के लिए संशोधित प्रस्ताव पर तहसील स्तर से त्वरित कार्रवाई की जाए। लपथल-छोजन एवं लपथल-डोबाला मोटर मार्ग के निर्माण कार्यो के लिए नंदादेवी वन प्रभाग में लंबित प्रकरण निस्तारण करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, रेल विकास निगम महाप्रबंधक सूरज प्रकाश, बीआरओ के कैप्टेन शुभम, निखिल प्रजापति, सत्यपाल सिंह, एनएचआईडीसीएल के सहायक अभियंता राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक