-चमोली पुलिस ने 15 व्यक्तियों के विरुद्ध की चालानी कार्रवाई
गोपेश्वर (चमोली)। प्रदेश सरकार की ओर से चारधाम यात्रा के दौरान धामों के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी और रील्स बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके चलते बुधवार को धाम में वीडियोग्राफी और रील्स बनाते हुए 15 लोगों पर पुलिस की ओर से चालानी कार्रवाई की गई है।
वर्चुअल पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार रवर्तमान में प्रदेश में चारधाम यात्रा प्रचलित है और जिसमें देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्रद्धा भक्ति लेकर बद्री नारायण के द्वार पर पहुंच रहे है। चारधाम यात्रा हमारी आस्था, पहचान से जुड़ी है, चमोली पुलिस का यही प्रयास है कि यात्री यहां से बेहतर अनुभव लेकर जाएं। वर्तमान में धामों में रील्स और वीडियोग्राफी के ट्रेंड के बढ़ते चलन के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने बदरीनाथ धाम मन्दिर परिसर की परिधि के 50 मीटर में वीडियोग्राफी और रील्स को प्रतिबन्धित किया गया। बुधवार को थाना बदरीनाथ पुलिस की ओर से मन्दिर परिसर में वीडियोग्राफी और रील्स बनाने वाले 15 व्यक्तियों के मोबाइल फोन आठ घंटे जब्त रखने और चालानी कार्रवाई करने के पश्चात बाद सख्त हिदायत के मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा