गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक हुई। जिसमें ग्राम पैनगढ के आपदा प्रभावित 10 परिवारों के विस्थापन की संस्तुति के साथ प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम पैनगढ़ में आपदा प्रभावित 93 परिवारों में से 54 परिवारों का पूर्व में विस्थापन किया जा चुका है। जबकि 10 अन्य परिवारों के विस्थापन के लिए 42.50 लाख का प्रस्ताव का समिति की ओर से संस्तुति के उपरांत शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम को प्रभावित परिवार के पुनर्वास वाले स्थानों पर बिजली, पानी, कनेक्टिविटी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विस्थापन एवं पुनर्वास के लिए प्रत्येक परिवार को चार लाख भवन निर्माण, 15 हजार गौशाला निर्माण एवं 10 हजार विस्थापन भत्ता सहित 4.25 लाख की धनराशि की संस्तुति की गई। शासन से धनराशि अवमुक्त होने पर प्रभावित परिवारों धनराशि जारी की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम अबरार अहमद, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, सहायक अभियंता एलपी भट्ट आदि उपस्थित थे।

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुजुर्गों का हाल जानने उनके द्वार पहुंची टिहरी पुलिस, एकल रहने वाले बुजुर्गो से मिलकर जाना उनका हाल, बुजुर्गो को हर मुसीबत की घड़ी मे साथ देने का किया वायदा.!
बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले का निर्णय की सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस सतर्क,बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च, कानून वयवस्था को मजाक समँझने वालों को कायदे मे रहने का दिया संदेश.!
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए, रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण, सुरक्षा के लिए वायरिंग और दो साल के रखरखाव की व्यवस्था, पौधे लगाना पहला कदम, उन्हें पेड़ बनाना असली जिम्मेदारी – बंशीधर तिवारी