
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे “नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान को युद्ध स्तर पर जारी रखा है।इसी क्रम में थाना दिनेशपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 75 लाख रुपये से अधिक कीमत की 256 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो शातिर नशा तस्करों को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम चरणपुर रोड दिनेशपुर में अवैध शराब व मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (संख्या – UK06 AU 2602) पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। जांच के दौरान दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 256 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹75 लाख से अधिक आंकी गई है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम —*
1️⃣ इंद्रजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह, निवासी ग्राम बिठौरा मझोला, थाना नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर (उम्र 22 वर्ष)
2️⃣ दिलेर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह, निवासी ग्राम सलामत बिठौरा मझोला, थाना नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर (उम्र 21 वर्ष)
➡️ दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना दिनेशपुर पर एफआईआर संख्या 190/2025, धारा 08/21/29/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
➡️ अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*बरामदगी विवरण :*
🔹 पारदर्शी प्लास्टिक डिब्बे में रखी 256 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत ₹75 लाख से अधिक)
🔹 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK06 AU 2602)
🔹 दो मोबाइल फोन

More Stories
मुज़फ्फरनगर क़ी कोतवाली पुलिस ने sog के सहयोग से पुरानी बोतल मे नई शराब भरकर बेचने वाले सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध शराब क़ी बरामद.!
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार, 5 करोड़ क़ी रंगदरी और जान से मारने क़ी धमकी का लगा आरोप, उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी मामले रही है काफ़ी चर्चित.!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री ने अपने इष्टदेव से प्रदेश वासियो क़ी खुशहाली क़ी कि कामना, अपने बचपन क़ी मुँहबोली दादी से लिया आशीर्वाद !