देवाल (चमोली)। शुक्रवार की रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से देवाल थराली मोटर मार्ग के पूर्णा और नंदकेसरी के बीच सड़क पर लगातार आ रहे मलबा और बोल्डर से शनिवार दिन भर सड़क बंद रही। क्षेत्र का सम्पर्क तहसील थराली से कटा रहा। लोग एक किलोमीटर चढ़ाई पार कर सड़क के दूसरे छोर पर पहुंच रहे हैं।
लोनिवि ने सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीन लगी रखी है, लेकिन लगातार पहाड़ी से बोल्डर गिरने से सड़क खोलने में व्यवधान आया है। देर सायं तक सड़क खोलने का प्रयास जारी हैं। सड़क बंद रहने से सड़क के दोनों तरफ 60 से अधिक वाहन फंसें रहे, वहीं देवाल लोहाजंग मोटर मार्ग पिलखाडा में मलबा आने से छह घंटे बाद खुला। देवाल-खेता मोटर मार्ग सुयालकोट में चार दिन से बंद है। नदकेशरी-ग्वालदम मोटर मार्ग के किलोमीटर आठ मे मलबा आने से दस घंटे से बंद है। घाटी का जनजीवन प्रभावित हुआ है।
इधर, लोनिवि के सहायक अभियंता जगदीश टम्टा ने कहा है कि जगह-जगह पर सड़कों पर मलबा आने से अवरूद्ध है। दो जेसीबी सड़कों को खोलने में लगी है, सभी सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,देवभूमि उत्तराखंड से शिवधाम की पावन यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धा, संस्कृति और आतिथ्य का अद्भुत संगम.!
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 38 लोगों को हिरासत में लिया
उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री धामी के मुख्य सेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना