
नाबालिको को वाहन देना कितना खतरनाक हो सकता है इसकी ताजी बानगी देखने को मिली थाना रायपुर क्षेत्र मे जहा न्यू दून ब्लोशम सहस्त्रधारा रोड के दो छात्र ओवरटेक करने के चक्कर मे यूटिलिटी वाहन से टकरा गये सूचना पर थाना रायपुर से तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा, मौके पर आसपास के लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोपहर में अक्षित भट्ट पुत्र शिव प्रसाद भट्ट ,उम्र-16 वर्ष ,निवासी शिव शक्ति पंचायती मंदिर बालावाला अपने दोस्त रिक्षित कुकरेती पुत्र रितेश कुकरेती, उम्र-16 वर्ष, निवासी बालावाला के साथ एक्टिवा से अपने स्कूल न्यू दूंन ब्लॉसम सहस्त्रधारा रोड से घर जा रहे थे तभी दो नाली शिव मंदिर के पास इनका स्कूटर एक यूटिलिटी से टकरा गया, जिस पर अक्षित भट्ट और रिक्षित कुकरेती दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा अक्षित भट्ट को मृत घोषित कर दिया गया तथा रक्षित कुकरेती की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है पुलिस ने दुर्घटना करने वाली यूटिलिटी को अपने कब्जे में लिया, जिसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया था,एसओ रायपुर ने बताया कि अगर दोनो छात्रो ने हेटमेट पहना होता तो संभवत उसकी जान बच सकती थी फिलहाल पुलिस की तलाश मे जुटी हुई है।

More Stories
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की कड़ी कार्यवाही लगातार जारी,mdda ने ऋषिकेश और डोईवाला में तीन भवन किये सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर की गई कार्रवाई.!
मुख्यमंत्री ने बनबसा में प्रबुद्धजनों से किया संवाद, योजनाओं पर की चर्चा
युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से समसामयिक विषयों पर किया प्रत्यक्ष एवं निर्भीक संवाद, मुख्यमंत्री ने कहा-भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, शिकायत पर होगी त्वरित कार्रवाई