
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास लगातार हो रहे भूस्खलन और क्षतिग्रस्त सड़क का सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सड़क संकरी होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
मंत्री ने अधिकारियों से भूस्खलन के कारणों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी के ऊपरी हिस्से से पानी सड़क की ओर आ रहा है, जिससे जमीन कमजोर होकर बार-बार खिसक रही है। मंत्री ने जल निकासी की व्यवस्था समेत सड़क के स्थायी समाधान के लिए जल्द ठोस कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मसूरी प्रमुख पर्यटन स्थल है और मुख्य मार्ग की खराब स्थिति का असर पर्यटन पर भी पड़ता है। इसलिए समस्या का अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान किया जाएगा।
मंत्री ने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आए पांच परिवारों को एसडीएम की ओर से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है और उन्हें आपदा नियमों के तहत हरसंभव मदद दी जा रही है। उन्होंने सड़क किनारे हो रहे अवैध निर्माण और खनन पर भी चिंता जताते हुए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान गणेश जोशी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं बचा है, इसलिए उसे हर काम में भ्रष्टाचार नजर आता है। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को सही कार्रवाई बताया।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !