देवाल (चमोली)। ठेकेदार संघ और जनप्रतिनिधि की ओर से अपनी दो सूत्रों मांग को लेकर बीते तीन दिनों से धरना दिया जा रहा है। शनिवार को जब ठेकेदार सिंचाई विभाग थराली आ रहे थे तो पाल्योभ्योल सड़क बंद होने के कारण ठेकेदारों ने वहीं पर धरना देना शुरू कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
ठेकेदार संघ सात अगस्त से थराली सिंचाई खंड में स्थाई अधिशासी अभियंता का पद भरने और सिंचाई खंड के विगत तीन वर्ष मे किए कार्यों की एसआईटी जांच करने की मांग को लेकर आंदोलित है। शनिवार को देवाल थराली मोटर मार्ग के पालेभ्योल में सड़क पर मलबा आने से बंद है। थराली जा रहे ठेकेदार संघ वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए। संघ के अध्यक्ष पुष्कर फर्स्वाण, संयोजक महावीर बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सिंचाई खंड के प्रभारी अधिशासी अभियंता राजकुमार ने भारी मात्रा में सरकारी धन का दुरपयोग किया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में लखन रावत, महिपाल सिंह, रणजीत सिंह, जानकी देवी, सीमा देवी, हरेंद्र कोटेडी, किशोर राम, केडी कुनियाल, बंशी राम, रणजीत राम आदि मौजूद थे।

More Stories
देहरादून पुलिस ने शराब के ठेके के बाहर हुई फायरिंग मामले का किया खुलासा,पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों पक्षो का पूर्व मे भी शादी समारोह मे हुआ था विवाद.!
मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,देवभूमि उत्तराखंड से शिवधाम की पावन यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धा, संस्कृति और आतिथ्य का अद्भुत संगम.!
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 38 लोगों को हिरासत में लिया