उत्तराखंड में देवखड़ी नाले ने मचाया तांडव, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, घरों में भी मलवा भरा, वीडियो…….
हल्द्वानी: हल्द्वानी में देर शाम के समय हुई भारी बारिश से शहर के कई जगहों पर जल भराव की स्थिति हो गई है देवखड़ी नाला पूरी तरह से उफान पर आ गया था जिसने नाले के किनारे बनी दीवार भी तोड़ दिया है।जिसका सारा पानी लोगों की घरों की तरफ आ गया है और काफी नुकसान हो गया है लोगो के कई वाहन और स्कूल की कुछ गाड़ियां भी पानी में आए कीचड़ में फस गई है,सूचना मिलने पर एसडीएम परितोष वर्मा ,तहसीलदार सचिन कुमार, शहर विधायक सुमित हृदयेश, निर्वतमान मेयर जोगेंद्र रौतेला समेत काठगोदाम थाना पुलिस भी लगातार प्रभावित क्षेत्रों में जाकर हालातो का जायजा ले रही है।
और लोगों के घरों से पानी की निकासी कराई जा रही है देवखड़ी नाला बरसात के दिनों में लगातार तबाही लेकर आ रहा है जिसके चलते पूर्व में भी लोगो को जान माल का नुकसान उठाना पड़ है फिलहाल हालत पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। नगर निगम से जेसीबी मशीन बुलाई गई है लोगों के घरों के आसपास से मालवा हटाने और देवखड़ी नाले से टूटी दीवार पर सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश एसडीएम परितोष वर्मा ने दिए हैं।

वही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश देश ने भी प्रभावित लोगों के घरों में जाकर उनसे मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया प्रशासन के अधिकारियों को भी उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य किया जाए जहां भी जल भराव की स्थिति है वहां से पानी की निकासी की जाए और जो भी नुकसान लोगों का हुआ है उसका उचित मुआवजा दिया जाए।

More Stories
युवती से छेड़छाड़ के बाद बागपत मे हुआ बबाल, गाली बारी पथराव और धरदार हथियारों का हुआ खुलकर स्तेमाल, पुलिस पार्टी पर की हुआ हमला, पुलिस ने करीब तीन दर्ज़ेन लोगो के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ कर नो लोगो को भेजा जेल.!
देहरादून की पुलिस लाइन मे राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी मे धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, लोक गायको ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन, पुलिस महानिदेशक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो ने दर्शकों और कलाकारों को सफल आयोजन की समाप्ति पर दिया धन्यवाद !
रायपुर क्षेत्र में हुए वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाया, घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घर पर काम करने वाला नौकर ही निकला घटना का सूत्रधार