
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी/सुरक्षा व्यवस्थाओं सम्बन्धी नोडल अधिकारी श्री विमल रावत द्वारा सोनप्रयाग होते हेतु गौरीकुण्ड से श्री केदारनाथ तक यात्रा व्यवस्थाओं व यात्रा काल में नियुक्त होने वाले पुलिस बल को की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं का पैदल चलकर निरीक्षण किया गया। सोनप्रयाग में पुलिस कार्मिकों के रुकने हेतु की जाने वाली अतिरिक्त व्यवस्थाओं के दृष्टिगत इन स्थानों पर बुनियादी सुविधायें मुहैया कराये जाने के निर्देश दिये गये।

यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित ढंग से आगे जाने हेतु बैरिकेडिंग लगाये जाने के निर्देश दिये गये। गौरीकुण्ड में पुलिस चौकी के सौन्दर्यीकरण सहित शेष रह गये कार्यों को समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही गौरीकुण्ड में यात्रा काल अवधि में अतिरिक्त पुलिस बल प्राप्त होने पर प्वाइन्टवार नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। जंगलचट्टी, भीमबली व लैंचोली में पुलिस बल के रहने हेतु आवंटित होने वाली हट्स में आवश्यक व्यवस्थायें किये जाने हेतु साथ में चल रहे प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देश दिये गये। इसी प्रकार से केदारनाथ धाम में नियुक्त होने वाले पुलिस बल को हटों के अतिरिक्त टैण्ट स्थापित किये जाने के निर्देश दिये गये। टैण्ट स्थापित किये जाने हेतु स्थान का चयन किये जाने, इन स्थान पर सम्बन्धित अन्य विभागों से आवश्यक सुविधायें स्थापित करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान गौरीकुण्ड से केदारनाथ तक के पैदल मार्ग के भ्रमण अवसर पर पाया कि सम्बन्धित विभागों द्वारा मार्ग को दुरुस्त कराया जा रहा है, अत्यधिक बर्फ व ग्लेशियर वाले स्थानों पर बर्फ हटाकर मार्ग दुरुस्त किये जाने का कार्य अन्तिम चरणों में है। इस मार्ग पर ऐसे स्थानों का चिन्हित किया गया जहां पर ऊपर से पत्थर गिरने का भय है, ऐसे स्थानों पर सम्बन्धित विभागों के स्तर से चेतावनी बोर्ड भी लगाये जा रहे हैं, पुलिस के स्तर से श्रद्धालुओं को नियंत्रित ढंग से भेजा जायेगा। मार्ग पर ऐसे स्थान जो कि शार्टकट के रूप में यात्रियों द्वारा प्रयोग किये जा सकते हैं, ऐसे स्थान तीखी ढलान वाले हैं, इनको पूर्णतया प्रतिबन्धित किये जाने हेतु सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित किया गया है। केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध एवं सुगम व सरल तरीके से दर्शन कराये जाने हेतु मन्दिर परिसर में स्थापित हो रही बैरिकेडिंगों पर भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त किये जाने के निर्देश दिये गये। केदारनाथ धाम में मन्दिर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात आईटीबीपी जवानों से संवाद स्थापित किया गया।
इस निरीक्षण भ्रमण अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गणेश लाल बण्डवाल, उपनिरीक्षक मंजुल रावत, स्टोर मोहर्रिर व स्टोर में नियुक्त कार्मिक, एसडीआरएफ कार्मिक, कोतवाली सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड में नियुक्त कार्मिक मौजूद रहे।


More Stories
ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में अधिक लाभ का लालच देकर ₹1.77 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अभियुक्त को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने राजस्थान से किया गिरफ्तार,*₹1,77,53,960/- की ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार,*कम धनराशि निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर की गयी ठगी, *वादी से ठगी गई धनराशि में से ₹14 लाख अभियुक्त के बैंक खाते में क्रेडिट होना पाया गया, *अभियुक्त के बैंक खाते में मात्र 04 माह में लगभग ₹95 लाख का संदिग्ध लेन-देन प्रकाश में आया।
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना भोपा पुलिस ने बारहसिंघा हिरन के 6 सींग सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार,अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये कीमत बारहसिंघा हिरन के 6 सींग किये बरामद।
वन विभाग कार्यालय मे दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा, दिव्यांग ठेकेदार ने अधिकारियो पर एक लाख क़ी रिश्वत मांगने का लगाया आरोप,मजबूर ठेकेदार ने जहर खाकर जान देने का किया प्रयास,देखे वीडियो.!