October 8, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर क़ी थाना भोपा पुलिस ने बारहसिंघा हिरन के 6 सींग सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार,अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये कीमत बारहसिंघा हिरन के 6 सींग किये बरामद।

मुज़फ्फरनगर क़ी भोपा पुलिस ने एक शातिर वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से प्रतिबंधित हिरन के 6 सींग बरामद किये है जिनकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे करोड़ो रूपये आँकी गई है आपको बता से क़ी

अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा राधा रमण सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* आज दिनांक 07.10.2026 को थाना भोपा पुलिस द्वारा बरला-भोकरहेड़ी मार्ग पर रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से बारहसिंघा हिरन के 06 सींग, कुल वजन लगभग 06 किलोग्राम बरामद हुए। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत प्रतिबंधित वन्यजीव अंगों की तस्करी/अवैध कब्जे के सम्बन्ध में थाना भोपा पर मु0अ0सं0-260/2026, धारा 39, 40, 49, 49बी, 51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना भोपा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के सम्बन्ध में गहनता से जानकारी की जा रही है, ताकि वन्यजीव तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर उनके विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* विजय कुमार पुत्र मन कुमार, निवासी ग्राम योगेन्द्रपुर, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ बारहसिंघा हिरन के 06 सींग( कुल वजन लगभग 06 किलोग्राम)

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0-260/2026, धारा 39, 40, 49, 49बी, 51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* उ0नि0 सपन चौधरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*2.* है0का0 सुशील कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*3.* का0 रितिक थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 अरूण कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 प्रमोद कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 चेतन शर्मा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

You may have missed

Share