
सुभाष कश्यप (राष्ट्रीय दिया समाचार ) सहारनपुर
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान वन क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया – जब गांव संभलहेड़ी निवासी दिव्यांग लकड़ी ठेकेदार बिजन राणा ने वन विभाग के कार्यालय में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया – घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई – सूचना पर एंबुलेंस 108 की मदद से ठेकेदार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया – प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है –
ठेकेदार ने वन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कथित तौर पर एक लाख रुपये की मांग किए जाने की बात कही है – ठेकेदार ने वन विभाग के एसडीओ पर भी आरोप लगाए हैं – हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है – वहीं रामपुर रेंज की रेंज अधिकारी वैशाली चौधरी ने ठेकेदार द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है – उनका कहना है कि संबंधित प्रकरण में एसडीओ वीरेंद्र सिंह रावत द्वारा कार्रवाई की गई है –
इधर जिलेभर में प्रतिबंधित हरे पेड़ों के कटान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं – आरोप है कि कई स्थानों पर प्रतिबंधित पेड़ों का कटान कथित मिलीभगत से हो रहा है- पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी- हालांकि वन विभाग पर इस तरह के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं – आरोप लगाया जाता रहा है कि लकड़ी काटने से पहले अनुमति के नाम पर वन विभाग के स्तर से कथित तौर पर मोटी रकम की मांग की जाती है और इसके बाद ही लकड़ी का कटान शुरू होता है- रकम न देने पर जुर्माना और मुकदमे की कार्रवाई किए जाने की बात भी सामने आती रही है!!लल

More Stories
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना भोपा पुलिस ने बारहसिंघा हिरन के 6 सींग सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार,अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये कीमत बारहसिंघा हिरन के 6 सींग किये बरामद।
पांडवाज की धुनों पर झूमा मसूरी, बसंती बिष्ट के जागरों ने बांधा समां शरदोत्सव की पहली सांस्कृतिक शाम रही उत्तराखंड की लोक संस्कृति के नाम.!
देहरादून के एक प्रतिष्ठित कॉलेज के मालिक के पुत्र व पत्नी के विरुद्ध जीवित व्यक्ति को मृतक दिखाकर धोखाधड़ी से भूमि अपने नाम पर करने पर मुकदमा दर्ज