गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला अस्पताल गोपेश्वर में छह माह पूर्व सिटी स्कैन मशीन स्थापित की गई थी, लेकिन वर्तमान समय तक भी संचालित नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। जिसको लेकर सोमवार को जनप्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल एसीएमओ और सीएमएस से मिला।
स्थानीय निवासी नवल भट्ट, प्रियका बिष्ट, ज्योति मैठाणी का कहना है कि छह माह से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में सीटी स्कैन स्थापित किया गया है लेकिन उसको अभी तक संचालित नहीं किया गया है। जबकि इसके अभाव में लोगों को यहां से बाहर जाना पड़ रहा है। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और छोटी-छोटी समस्याओं पर मरीज के जीवन को जोखिम में डालकर हायर सेंटर के लिए रेफर किया जाता है। इसका जल्द संचालित किया जाना अतिआवश्यक है। इस मौके पर दीपक बिष्ट, राकेश मैठाणी आदि भी मौजूद थे।
वहीं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीपी सिंह, सीएमएस डा. अनुराग धनिक ने बताया कि सीटी स्कैन संचालित किये जाने के लिए कार्रवाई की जा रही है, 15 दिनों के अंतर्गत सभी तकनीकी कार्रवाई पूरी होने के बाद आम जनमानस को को सीटी स्कैन का लाभ मिल पाएगा।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!