गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में ग्राम स्तर पर गठित स्वयं सहायता समूह और संकुल संघों के तहत वित्तीय समावेशन और बैंक लिंकेज प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए एनआरएलएम की ओर से क्षमता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सभागार गोपेश्वर में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मुख्य प्रशिक्षक प्रियाली दास और शुभम बागड़े ने प्रतिभागियों को एसएचजी बैंक लिंकेज, एनपीए प्रबंधन, बैंक सखी चयन, डिजिटल बैंकिंग, नकद शाखा सीमा, समूह आडिट, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री सुरक्षा व अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों की शंकाओं के समाधान भी किए। इस मौके पर कमलेश पंत, संजय पुरोहित, ममराज चौहान, विजय काला, मयंक कुमेड़ी, पंकज बिष्ट आदि मौजदू थे।

More Stories
स्कूली छात्राओं ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांधकर की दीर्द्यायु की कामना,एसएसपी दून ने बच्चों को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए दिया अपना आशीर्वाद.!
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !