गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा कि प्रदेश की दो विधान सभाओं में उप चुनाव की तिथि तय हो गई है। इन दोनों सीटों को ही जीतना कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है और इसके लिए कांग्रेस ने पूर्व से ही तैयारियों शुरू कर दी थी अब इसमें तेजी लाने की जरूरत है। कार्यकर्ता भी तैयार है और कांग्रेस इन दोनों सीटों पर काबिज होगी।
सोमवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस उप चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों के साथ स्थानीय मुद्दे, गांव स्तर के मुद्दों के साथ ही चारधाम यात्रा और जोशीमठ आपदा भी एक मुद्दा होगा। साथ ही बूथ स्तर तक प्रदेश स्तर के पांच लोगों को प्रभारी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली लोक सभा चुनाव में बदरीनाथ विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी की जीत का अंतर काफी बड़ा था जो इस बार घटा है और लोगों ने भाजपा को नकारा है ऐसे में अब जनता उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जिन विधायक ने उस समय कांग्रेस का साथ छोड़ा जब कांग्रेस संघर्ष कर रही थी ऐसे व्यक्ति को जनता भी समझ चुकी है। जो कांग्रेस में रह कर अपने क्षेत्र के विकास को आगे न बढ़ाने की बात कर रहे है उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने विधान सभा में कितनी बार अपने क्षेत्र की आवाज उठाई है। जो व्यक्ति राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मत देने के लिए नहीं पहुंचता है उसकी निष्ठा तो उसी दिन कांग्रेस के प्रति समाप्त हो गई थी। उन्होंने प्रत्याशी के चयन के बारे में बोलते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी इस पर सर्वे करवाया है साथ प्रदेश स्तर पर भी इस पर चर्चा हुई है साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भी इस बात पर चर्चा हुई है। सर्व सहमति से जिस भी कार्यकर्ता का नाम आगे आयेगा उसे टिकट दिया जाएगा ताकि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशी की जीत के लिए कार्य कर सकें। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता लखपत सिंह बुटोला, अरविंद नेगी, मनीष नेगी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, प्रकाश रावत, कमल सिंह रावत, संदीप झिक्वाण, प्रमोद बिष्ट आदि मौजूद थे।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!