
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की सेलाकुई पुलिस ने *आपरेशन प्रहार:*के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकडे गये अभियुक्त के कब्जे से 134 ग्राम अवैध चरस बरामद की है प्राप्त जानकारी के अनुसार मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशो के क्रम मे थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान दिनांक 25.06.2026 को सारना नदी के पुल के पास से 01 अभियुक्त मोहम्मद लतीफ को 134 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 83/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
1- मौ0 लतीफ पुत्र तसलीम अहमद निवासी म0न0 541 कुंवरपुर थाना किला जनपद बरेली उ0प्र0 हाल किरायेदार नेगी का मकान छोटा रामपुर अलटस स्कुल के पीछे थाना सहसपुर देहरादून उम्र 34 वर्ष ।
*बरामदगी विवरणः* –
134 ग्राम अवैध चरस
*पुलिस टीम*
(1) उ0नि0 सुमेर सिंह
(2) का0 सुधीर कुमार
(3) का0 सोहन

More Stories
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 2209 वाहनों का किया चालान, नियम कायदो को ताक पर रखने वाले 157 वाहनों को किया बंद.!