
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने की कोशिश कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को हालात तरह सामान्य रहे। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और पूरे इलाके में नजर रखी जा रही है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने शुक्रवार को पांवटा साहिब सीमा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
सीमा पर पुलिस और सुरक्षा बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। देहरादून आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं, गुरुद्वारा पांवटा साहिब में प्रशासन और निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच शांतिपूर्ण माहौल में बातचीत जारी है
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रहेगी
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि सीमा और अन्य प्रवेश मार्गों पर पुलिस की सख्त निगरानी है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकासनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रतीक्षा कक्ष किया उद्घाटन, विकासनगर में शीघ्र बनाया जाएगा सैनिक विश्राम गृह -गणेश जोशी
मसूरी में जुटे 550 नेत्र विशेषज्ञ, आधुनिक सर्जरी पर होगा मंथन गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, बोले- अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री