
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून की रायपुर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से लगभग 04 लाख रुपये मूल्य की 13.27 ग्राम स्मैक बरामद की है आपको बता दे की मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम मे थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07/01/2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामगढ़ कॉलोनी के पास से एक अभियुक्ता को लगभग 04 लाख रुपये मूल्य की 13.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना रायपुर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता :-*
परवीन पत्नी राशीद निवासी भगत सिंह कॉलोनी, वार्ड नं0-49, थाना रायपुर, देहरादून उम्र- 30 वर्ष
*बरामदगी*
1- 13.27 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 04 लाख रु0)
2- 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू

More Stories
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान