
देहरादून में सार्वजनिक यातायात व्यवस्था का जायज लेने परिवहन विभाग की टीम ने सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा लिया जिसमें स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसों को छोड़कर किसी भी वाहन की रिपोर्ट अच्छी नहीं रही। सिटी बसों, विक्रम व टाटा मैजिक समेत ई-रिक्शा में ओवरलोडिंग, वाहनों के गंदे होने और चालक-परिचालक का सवारियो के साथ अभद्र व्यवहार देखने को मिला आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर संबंधित यूनियनों से वार्ता की जाएगी, ताकि यात्रियों को हो रही असुविधाओं और चालक परिचालक के व्यवहार मे पैठ कर चुकी बद्तमीजी को दूर किया जा सके साथ hi परिवहन की टीम ने विक्रम और टाटा मैजिक वाहन में अतिरिक्त सीट लगाकर ओवरलोडिंग की जा रही तो सिटी बसों में गंदगी व फटी हुई सीट दिखीं। कहीं, स्टेज कैरिज परमिट वाहन निर्धारित मार्ग पूरा नहीं कर रहे तो कहीं मनमाना किराया वसूला जा रहा है। स्थिति यह है कि जिस मैजिक में आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी सवार थे, उसका चालक मोबाइल पर बात करते और बीड़ी पीते हुए एक hi हाथ से वाहन दौड़ा रहा था।जिस पर आरटीओ ने वाहन को सीज कर दिया। शहर में पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण को लेकर आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस (पांच जून) से नई पहल करते हुए आदेश दिए थे कि अब हर गुरुवार आरटीओ के समस्त कार्मिक सरकारी या निजी वाहन से नहीं, बल्कि सार्वजनिक यात्री वाहनों से कार्यालय आएंगे और शाम को वापस जाएंगे जिसके चलते ही परिवहन विभाग को जनता की परेशानियों का पता चला है


More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री