

देहरादून पुलिस ने ऋषिकेश मे हुई पत्थर बाज़ो के फोटो जारी कर दिये है एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया की मा0 उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में दिनांक 28-12-2025 को ऋषिकेश स्थित वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए गई पुलिस, वन विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों पर उपद्रवियों द्वारा आमजन को उकसाकर पत्थरबाजी की घटना को अजांम दिया गया, ऐसे उकसाने वालो को चिन्हित किया जा रहा है, साथ ही ऐसे उपद्रवीयों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिनके द्वारा पत्थरबाजी की गई, ऐसे उपद्रवी जिनका वन विभाग की भूमि से कोई लेना देना नही व उक्त घटना में उनके द्वारा शामिल होकर लोगो को उकसाकर घटना करवाई गई, उन सभी को मौके पर ली गई फोटो,वीडियो तथा ड्रोन के माध्यम से ली गई कवरेज को देखकर चिह्नित किया जा रहा है, इस आशय से कुछ उपद्रवियों के फोटो,वीडियो प्रकाशित किया जा रहे है। उक्त उपद्रवीयों के सम्बंध में किसी को कोई जानकारी हो तो मो0 नम्बर 9411112815 पर तत्काल सूचना दे। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री