
देहरादून पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स के साथ मिलकर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए आकस्मिक स्थिति में कम से कम समय में संवेदनशील स्थानों में पहुँचकर शान्ति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली दून पुलिस द्वारा रैपिड एक्शन फोर्स के साथ मिलकर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संयुक्त जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में लक्कड मण्डी, रीठा मण्डी, मुस्लिम कालोनी, खुडबुडा, धामावाला, लक्खीबाग तथा पटेलनगर क्षेत्र में मौहल्ला देहराखास, काली मन्दिर, इद्रेश, लालपुल, बाजार चौकी आदि स्थानों का पैदल भ्रमण कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, साम्प्रदायिक सौहार्द, पूर्व में घटित साम्प्रदायिक घटनाओं, क्षेत्रों के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील इलाकों की पूर्ण जानकारी हासिल की गयी।जनसम्पर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के संवेदनशील एवं अतिसंवदेनशील क्षेत्र/जिम्मेदारी के क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर भविष्य में किसी भी आकस्मिक स्थिति में कम से कम समय में उक्त स्थानों में पहुंचकर साम्प्रदायिक घटनाओ/बिगड़ते हालातो पर शीघ्र नियंत्रण कर इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखना है।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री