September 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने कॉपरेटिव बैंक को लाखो का चुना लगाने वाले एजेंट को किया गिरफ्तार, खाता धारको से पैसे लेकर बैंक मे जमा ना कर के दिया था ठगी की घटना को अंजाम.!

 

 

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

एस०एस० राणा सचिव/महाप्रबन्धक उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड निवासी 637 लक्ष्मण झूला रोड़, ऋषिकेश, देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी की उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लक्ष्मणझूला रोड़ ऋषिकेश में दैनिक जमा अभिकर्ता के रुप मे कार्य करने वाले दीपक बढ़ई द्वारा विभिन्न तिथियो में खाता-धारको से बैंक में रुपये जमा करने हेतु लिए गये पर उक्त धन राशि को बैंक में जमा न करते हुए कुल 12,31,458 /- रुपये का गबन किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 212/2026, धारा 316(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पंजीकृत अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये।

 

जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त दीपक बढई पुत्र श्री उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर, मार्ग गली न0- 11/7 चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-29 वर्ष को दिनाँक 09/09/2026 को उदय बाग विकासनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसे मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

1- दीपक बढई पुत्र श्री उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर मार्ग, गली न०- 11/7 चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-29 वर्ष

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ०नि० विनेश कुमार

2- का० अभिषेक

3- का० तेज सिंह

You may have missed

Share