
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की थाना राजपुर ने अवैध स्मैक के कारोबार से जुड़े बड़े तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है पुलिस ने पकडे गए स्मैक तस्कर के कब्ज़े से करीब 80 लाख रुपयों की स्मैक बरामद की है पकड़ा गया आरोपी राजपूर क्षेत्र मे पड़ने वाले शिक्षक संस्थानों मे पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को नशे की गर्त मे धकेल रहा था पकड़ा गया आरोपी बरेली के बाद अवैध स्मैक की मंडी बनता जा रहे सहारनपुर का रहने वाला है पुलिस के अनुसार पकडे गये आरोपी के तार एक बड़े नशे का कारोबार करने वाले तस्कर से जुड़े है प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में थाना राजपुर तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 02-09-26 की रात्रि में जंगल मंगल तिराहा पुरकुल रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त रशीद को लगभग 80 लाख रू0 मूल्य की 259 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना राजपुर में धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ में अभियुक्त रशीद द्वारा बताया गया कि वह एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम का रहने वाला है तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सब्जी की ठेली लगाता है। जल्द पैसा कमाने के लालच में वह उक्त स्मैक को मिर्जापुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी एक स्थानीय नशा तस्कर से लाया था, जिसे वो स्थानीय नशा तस्करों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक प्रकरणों में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
राशिद पुत्र शमशाद निवासी एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम देहरादून उम्र 52 वर्ष।
*बरामदगी:*
259 ग्राम अवैध स्मैक अनुमानित मूल्य लगभग 80 लाख रू0
*पुलिस टीम*
1- उ०नि० पीडी भट्ट थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ०नि प्रवीण सैनी चौकी प्रभारी कुठाल गेट
3- का० अमित
4- का० मोहित
5- का० गौरव (एएनटीएफ)

More Stories
SSP हरिद्वार के नेतृत्व मे मंगलौर पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा,करीब ₹80 लाख से अधिक के साइबर फ्रॉड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी लॉटरी लगने का झांसा देकर लोगों को बनाता था साइबर ठगी का शिकार. !
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में देहरादून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, जनसुनवाई में 25 से अधिक मामले प्राप्त, अधिकांश घरेलू हिंसा से संबंधित; पुलिस एवं संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश* *महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने का किया आह्वान*
बदरीनाथ से देहरादून आ रहा ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दुर्घटना मे चालक सहित 6 यात्रियों क़ी मौत, चेतावनी के बाद भी जबरदस्ती भारी थी हेलीकाप्टर ने उड़ान,