
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की कोतवाली डोईवाला पुलिस ने मानवता और कर्तव्य प्रयंता का परिचय देते हुए एक लवारिस शव का पूरे विधि-विधान से अन्तिम संस्कार कराकर उसकी मुक्ति की कामना की आपको बता दे की दिनांक: 22-07-2026 को एक बीमार व्यक्ति प्यारेलाल उम्र लगभग 55 वर्ष लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में घूमता हुआ पाया गया था तथा अपना नाम बताने के अलावा और कुछ नहीं बता पा रहा था, बीमार होने के कारण उक्त व्यक्ति को इलाज हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल कोरोनेशन भेजा गया था। दिनांक 04-09-2026 को उक्त व्यक्ति के संबंध में जिला अस्पताल कोरोनेशन से उसकी मृत्यू होने के सम्बन्ध में जरिए डेथ मेमो जानकारी प्राप्त हुई। उक्त व्यक्ति का पता तथा परिजनों की जानकारी नहीं हो पाई थी, जिस कारण शव को शिनाख्त हेतु 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल कोरोनेशन की मोर्चरी में रखा गया था। शव की शिनाख्त हेतु सभी सार्थक प्रयास किए किए गए किंतु 72 घंटे के पश्चात भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, तत्पश्चात शव के पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्यवाही की गई। शव की शिनाख्त हेतु विभिन्न माध्यमो से व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने के उपरान्त भी शव की शिनाख्त नही होने तथा निर्धारित समयावधि पूर्ण होने व शव-क्षति के दृष्टिगत डोईवाला पुलिस द्वारा दिनाँक 08-09-2026 को मृतक का सम्बन्ध हिन्दू धर्म से होने पर पुलिस टीम द्वारा पूर्ण हिन्दू विधि-विधान के अनुसार शव का लक्खीबाग शमशान घाट पर दाह-संस्कार किया गया। उक्त अज्ञात मृतक के परिजनो की तलाश की जा रही है, मृतक का डीएनए सैम्पल सुरक्षित/संकलित रखा गया है।यह पुनीत कार्य कानि0 सुपर दास होमगार्ड चंद्र लाल के हाथो से संपन्न हुआ !

More Stories
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में देहरादून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, जनसुनवाई में 25 से अधिक मामले प्राप्त, अधिकांश घरेलू हिंसा से संबंधित; पुलिस एवं संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश* *महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने का किया आह्वान*
बदरीनाथ से देहरादून आ रहा ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दुर्घटना मे चालक सहित 6 यात्रियों क़ी मौत, चेतावनी के बाद भी जबरदस्ती भारी थी हेलीकाप्टर ने उड़ान,
टिहरी मे देर रात खाई में गिरी कार, थत्यूड़ पुलिस ने बारिश एवं विषम परिस्थितियों में चलाया त्वरित रेस्क्यू अभियान,. सड़क से करीब 40 मीटर नीचे खाई में गिरे वाहन से दो व्यक्तियों को पुलिस टीम ने सकुशल बाहर निकाला,108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल,डॉक्टरों के अनुसार घायलों क़ी स्थिति है सामान्य।