आज दिनांक 12/6/23 को समय 16.30 बजे लगभग सिटी कंट्रोल द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति ने बानी बेकरी लाडपुर रायपुर में घर के अंदर फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है । सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुचे जहा मृतक रुपेश राणा को मृत अवस्था में बिस्तर पर लेटा हुआ पाया गया , मृतक के परिजनों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक ने पंखे पर लटक कर फांसी लगा ली थी। जिसे उनके द्वारा जाली तोड़कर दरवाजा खोला व मृतक को पंखे से उतार लिया गया था । मृतक के गले में फांसी की लगने के निशान पाए गए। शव को कब्जे पुलिस लेकर मोर्चरी में भिजवाया गया । कल प्रातः पंचायत नामक व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी । प्रथम दृष्टया मृतक द्वारा आत्महत्या करना प्रकाश में पाया गया है। मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। जिसे काफी कर्जा हो रखा था। जिसके चलते काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था । मृतक के घर में उसकी पत्नी व दो बच्चे हैं । मृतक लालपुर में किराए के मकान पर रह रहा था । मूल रूप से ईश्वर विहार रायपुर का रहने वाला है। घटना की जांच की जा रही है ।
*मृतक का नाम पता*
रुपेश राणा पुत्र जगदीश राणा निवासी ईश्वर बिहार रायपुर हाल किरायादार लालपुर रायपुर ।
उम्र 36 वर्ष

More Stories
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने दिखाई सख़्ती , राजधानी के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण,नामित अधिकारियों को दो दिन में गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की सूची तैयार कर फोटो सहित रिपोर्ट देने के निर्देश.!
छात्रसंघ निर्वाचन के दौरान पुलिस की कड़ी निगरानी, ड्रोन एवं 60 सीसीटीवी कैमरों से लगातर हो रही मॉनिटरिंग,एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशन में कॉलेज में छात्रसंघ निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से हो रही सम्पन्न ।
देहरादून isbt के पास सड़क पर झगड़ा कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार !