पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के बदरीनाथ विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी लखपत बुटोला तीन दिनों से विकासखंड पोखरी के गांवों का भ्रमण कर मतदाताओं से आशीर्वाद मांग रहे है।
कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से पोखरी विकास खंड के पाटी जखमाला, कलसीर, नौली, नैल, गुडम, मसोली, देवनगर, सलना, जौरासी, किमोठा, तोणजी, डुंगर, रडुवा, काण्डई, बगंथल, भिकोना और बुधवार को कुंजासू, पैणी, शरणा, ऐरास, झिलोटी, उत्तरों, जिलासू गिरसा, सिवाई सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर अपना आशीर्वाद देने की अपील की।
कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बुटोला ने कहा कि यदि जनता के आशीर्वाद से उन्हें विधान सभा पहुंचने का मौका मिलता है तो वे क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि वे पोखरी के 40 से अधिक गांवों का भ्रमण कर चुके है, हर गांव में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की समस्या आम बात हो गई है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है वह विकास धरातल पर कहीं दिख नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग मोटर की स्थित खराब है, पोखरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। यदि सबका साथ मिला तो क्षेत्र के विकास को गति देने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र नेगी, विकेंद्र सिंह, मयंक सिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने रिटायर दरोगा के घर से हुई करोड़ो की चोरी का किया खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी किये गये 745 ग्राम सोने के आभूषण तथा 02 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण, 01 अवैध पिस्टल .32 बोर 1 अवैध तमंचा .315 बोर घटना में प्रयुक्त 01 सब्बल, 01 मोटरसाइकिल की बरामद.!
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने मुज़फ्फरनगर निवासी सोफियान को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने नाबालिक लड़की हो होटल मे लेजाकर किया था बलात्कार, पुलिस ने नियमो का उल्लंन करने वाले होटल मैंनेज़र और संचालक को भी लिया हिरासत मे, पुलिस ने पर्यटन विभाग को होटल का लइसेंस निरस्त करने के लिए भेजी रिपोर्ट.!
डीएम आशीष चौहान के निर्देश पर दून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान,15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा गाड्ढे भरने का काम, 30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य,स्ट्रीट लाइटों के लिए 40 टीमें उतरी मैदान में, रात में टास्क फोर्स कर रही व्यवस्थाओं की निगरानी.!