
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF द्वारा राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), STF को नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा राज्यभर में सतर्क निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊँ यूनिट द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना प्राप्त की गई। सूचना के आधार पर कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 244.06 ग्राम MDMA बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख आंकी गई है। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के कब्जे से एक TVS मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
STF की एंटी नारकोटिक्स यूनिट द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की गहनता से जानकारी की जा रही है, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1.इमरान, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर
2.आशीष, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर
3.अभिषेक, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर
*बरामदगी*
244.06 ग्राम MDMA
01 TVS मोटरसाइकिल
*STF एंटी नारकोटिक्स टीम*
निरीक्षक पावन स्वरूप
SI विपिन जोशी
SI विनोद जोशी
SI जगदीप नेगी
HC किशोर कुमार
HC वीरेंद्र चौहान
आरक्षी इसरार अहमद
*कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम*
निरीक्षक चेतन रावत
SI जितेंद्र बिष्ट
HC कमल कुमार

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !