गोपेश्वर (चमोली)। भारत निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षक मनदीप पंवार की अध्यक्षता में बुधवार को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा मिलान किया गया। जिसमें सभी प्रत्याशियों के चुनाव खर्चे से संबंधित वाउचर एवं निर्वाचन बैंक खाता, विवरण पत्र आदि का मिलान लेखा टीम के रिकार्ड से किया गया।
लेखा टीम की ओर से साक्ष्यों और निर्धारित रेट चार्ट के आधार पर सभी प्रत्याशियों का चुनाव खर्चे का शैडो रजिस्टर तैयार किया गया है। निर्वाचन के दौरान तीन बार प्रत्याशियों के खर्चे का मिलान शैडो रजिस्टर से किया जाता है। जिसमें से पहला मिलान बुधवार को किया गया। इस दौरान व्यय प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों तथा लेखा टीम के सदस्यों को निर्वाचन व्यय निगरानी और रख रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी व्यय मामूर जहां, सहायक व्यय प्रेक्षक हनी दहिया, प्रभारी अधिकारी लेखा दल असलम सिद्दीकी तथा राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी, एजेंट आदि उपस्थित थे।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने रिटायर दरोगा के घर से हुई करोड़ो की चोरी का किया खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी किये गये 745 ग्राम सोने के आभूषण तथा 02 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण, 01 अवैध पिस्टल .32 बोर 1 अवैध तमंचा .315 बोर घटना में प्रयुक्त 01 सब्बल, 01 मोटरसाइकिल की बरामद.!
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने मुज़फ्फरनगर निवासी सोफियान को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने नाबालिक लड़की हो होटल मे लेजाकर किया था बलात्कार, पुलिस ने नियमो का उल्लंन करने वाले होटल मैंनेज़र और संचालक को भी लिया हिरासत मे, पुलिस ने पर्यटन विभाग को होटल का लइसेंस निरस्त करने के लिए भेजी रिपोर्ट.!
डीएम आशीष चौहान के निर्देश पर दून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान,15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा गाड्ढे भरने का काम, 30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य,स्ट्रीट लाइटों के लिए 40 टीमें उतरी मैदान में, रात में टास्क फोर्स कर रही व्यवस्थाओं की निगरानी.!