-बदरीनाथ सीट पर उप चुनाव के लिए चार प्रत्याशी आमने-सामने, चुनाव चिह्न हुए आवंटित
गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव को लेकर नाम वापसी के अंतिम दिन बीत गया है। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इस तरह से अब बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें भाजपा के राजेंद्र सिंह भंडारी, कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला, सैनिक समाज पार्टी के हिम्मत सिंह नेगी और निर्दलीय प्रत्याशी नवल किशोर खाली शामिल है। रिटर्निंग ऑफिसर आरके पांडेय ने बताया कि 26 जून नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित थी। नामांकन कर चुके चारों प्रत्याशियों में से किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया है। निर्दलीय प्रत्याशियों को उनकी प्राथमिकता के आधार पर चुने गए प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए गए है। उप चुनाव के लिए आगामी 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना की जाएगी।

More Stories
चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर जनपद में चला संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान;.जिला पूर्ति अधिकारी ने टीम सहित स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों की कि गहन जांच,जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; के के अग्रवाल जिला पूर्ति अधिकारियो.!
मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने रिटायर दरोगा के घर से हुई करोड़ो की चोरी का किया खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी किये गये 745 ग्राम सोने के आभूषण तथा 02 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण, 01 अवैध पिस्टल .32 बोर 1 अवैध तमंचा .315 बोर घटना में प्रयुक्त 01 सब्बल, 01 मोटरसाइकिल की बरामद.!
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने मुज़फ्फरनगर निवासी सोफियान को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने नाबालिक लड़की हो होटल मे लेजाकर किया था बलात्कार, पुलिस ने नियमो का उल्लंन करने वाले होटल मैंनेज़र और संचालक को भी लिया हिरासत मे, पुलिस ने पर्यटन विभाग को होटल का लइसेंस निरस्त करने के लिए भेजी रिपोर्ट.!