September 1, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने रिटायर दरोगा के घर से हुई करोड़ो की चोरी का किया खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी किये गये 745 ग्राम सोने के आभूषण तथा 02 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण, 01 अवैध पिस्टल .32 बोर 1 अवैध तमंचा .315 बोर घटना में प्रयुक्त 01 सब्बल, 01 मोटरसाइकिल की बरामद.!

मुज़फ्फरनगर की *थाना बुढाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत उप निरीक्षक के घर से करोंडो रूपये के सोने व चांदी के आभूषण चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड 01 अभियुक्त घायल सहित कुल 02 शातिर चोर गिरफ्तार किये है पुलिस ने पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी किया गया शत-प्रतिशत चोरी किया गये 745 ग्राम सोने के आभूषण तथा 02 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण, 01 अवैध पिस्टल .32 बोर मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस, 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त 01 सब्बल, 01 मोटरसाइकिल बरामद की है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28.08.2026 को वादी श्री देशपाल सिंह निवासी कस्बा व थाना बुढाना द्वारा थाना बुढ़ाना पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि जब वह अपने परिवार सहित बाहर गये हुए थे तो अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोडकर उनके घर में रखे कीमती सामान, जेवरात व नगदी की चोरी कर ली गयी है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 369/2026 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना बुढाना पर पुलिस टीमों का गठन किया गया।दिनांक 31.08.2026 की रात्रि को प्रभारी निरीक्षक थाना बुढ़ाना सुभाष अत्री के नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर मन्दवाडा रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाईकिल पर 02 संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवार चेकिंग हेतु नहीं रूके तथा तेजी से मोटरसाईकिल को मंदवाडा मार्ग पर मोडकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया। आगे चलकर हडबडाहट में अभियुक्तगण की मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गई। अभियुक्तगण मोटरसाईकिल को छोडकर ईंख के खेतों में घुस गए। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। अभियुक्तगण पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में उ0नि0 श्री सूर्यप्रताप घायल हो गये। थाना बुढाना पुलिस द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त घायल हो गया। थाना बुढाना पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा दूसरे अभियुक्त को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 32 बोर, 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा सेवानिवृत उपनिरीक्षक के घर से चोरी किये गये 745 ग्राम सोने के आभूषण व 02 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किये गये। थाना बुढाना पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त व पुलिसकर्मी को उपचार हेतु अस्पताल भिजावाय गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* शहजाद पुत्र रहीश निवासी खालापार, थाना खालापार मुजफ्फरनगर हाल पता कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।(घायल)

*2.* शहनवाज पुत्र रहीश निवासी खालापार, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर हाल पता कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 04 जोडी सोने के कंगन।

✔️ 01 जोडी सोने के कड़े(बच्चो के)

✔️ 01 सोने का हार मय लटकन

✔️ 01 सोने का रानी हार

✔️ 03 सोने का हार

✔️ 01 सोने का हार मय लॉकेट व 05 लटकन लगा हुआ

✔️ 01 सोने का हार मय पैन्डेन्ट व 07-07 लटकन लगा हुआ

✔️ 01 सोने का हार मय टाप्स

✔️ 01 सोने का स्याऊ मय पैन्डेन्ट व मटर माला लगी हुई

✔️ 01 लाल मोती का माला जिसमें सोने का चोकोर लॉकेट लगा हुआ व नीचे लटकन लगी हुई

✔️ 01 सोने की चौन मय पैन्डेन्ट व हरे व लाल नग लगे हुए

✔️ 02 सोने की चैन

✔️ 01 सोने का कंगन

✔️ 01 सोने का लॉकेट शिवजी के आकारनुमा

✔️ 01 सोने का ब्रैसलेट

✔️ 03 सोने के लॉकेट(जिनमें 02 ओम के आकार व 01 पान के आकार का)

✔️ 11 सोने की अंगूठी(जिनमें 05 जेन्टस व 06 लेडिस की)

✔️ 05 जोडी सोने के टाप्स मय लटकन

✔️ 03 सोने के माथे के टीके

✔️ 01 सोने की अंगूठी नग लगी हुई

✔️ 01 सोने की मटर माला चैन

✔️ 21 चांदी के सिक्के

✔️ 01 जोडी चांदी की रमझौल

✔️ 01 चांदी का कमरबन्द

✔️ 01 जोडी चांदी की बडी पाजेब

✔️ 01 चांदी का हाथफूल

✔️ 01 चांदी का कडाद दोनो तरफ शेरनुमा आकृति जेन्टस का

✔️ 01 चांदी का छोटा कडा

✔️ 01 जोडी चांदी के खडवे

✔️ 01 चांदी का कमर पर लगाने का सफेद छल्ला

✔️ 01 जोडी चांदी के अंगूठीनुमा हाथफूल(प्रत्येक में 03-03 अंगूठी लगी हुई)

✔️ 46 चांदी के बिछुए(चुकटी)

✔️ 19 जोडी चांदी की पाजेब(सैंपल)

✔️ 02 चांदी की चौन मय पैन्डेंट

✔️ 03 चांदी की अंगूठी जैन्टस

*(उपरोक्त सभी आभूषण थाना बुढ़ाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 369/2026 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित)*

✔️ 01 अवैध पिस्टल मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 32 बोर।

✔️ 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।

✔️ 01 लोहे का सब्बल (चोरी की घटना में प्रयुक्त)

✔️ 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल(चोरी की घटना में प्रयुक्त)

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0- 375/ 2026 धारा 109(1)/317(5) बीएनएसएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0- 179/17 धारा 307 भादवि थाना मवाना, मेरठ।

2. मु0अ0सं0- 274/17 धारा 307,506 भादवि थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

3. मु0अ0सं0- 129/17 धारा 379/411 भादवि थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।

4. मु0अ0सं0- 79/17 धारा 392,411 भादवि थाना सरूरपुर, मेरठ।

5. मु0अ0सं0- 84/17 धारा 392,342,504,506 भादवि थाना सरधना, मेरठ।

6. मु0अ0सं0- 284/17 धारा 392,504,506,411 भादवि थाना कोतवाली नगर, बिजनौर।

7. मु0अ0सं0- 281/17 धारा 392,411 भादवि थाना कोतवाली नगर, बिजनौर।

8. मु0अ0सं0- 280/17 धारा 392,411 भादवि थाना कोतवाली नगर, बिजनौर।

9. मु0अ0सं0- 204/17 धारा 307,392 भादवि थाना सरधना, मेरठ।

10. मु0अ0सं0- 52/17 धारा 454,380 भादवि थाना रेलवे रोड, मेरठ।

11. मु0अ0सं0- 137/17 धारा 457,380 भादवि थाना इंचौली, मेरठ।

12. मु0अ0सं0- 175/17 धारा 394,506,411 भादवि थाना मवाना, मेरठ।

13. मु0अ0सं0- 181/17 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना मवाना, मेरठ।

14. मु0अ0सं0- 180/17 धारा 411,414 भादवि थाना मवाना, मेरठ।

15. मु0अ0सं0- 377/20 धारा 60,63 भादवि थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

16. मु0अ0सं0- 842/20 धारा 414,420 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

17. मु0अ0सं0- 501/23 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

18. मु0अ0सं0- 851/20 धारा 374,411 थाना देवबन्द, सहारनपुर।

19. मु0अ0सं0- 1190/2015 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

20. मु0अ0सं0-102/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

21. मु0अ0सं0-253/25 धारा 305,317(2) बीएनएस थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

22. मु0अ0सं0- 504/2009 धारा 363/366/376 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

23. मु0अ0सं0- 2279/2009 धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

24. मु0अ0सं0- 2349/2009 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

25. मु0अ0सं0- 236/2005 धारा 305/317(2)/317(4) बीएनएस थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

26. मु0अ0सं0- 1168/2015 धारा 364 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

27. मु0अ0सं0- 369/2026 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

28. मु0अ0सं0- 375/ 2026 धारा 109(1)/317(5) बीएनएसएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त शहनवाज उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0- 369/2026 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

2. मु0अ0सं0- 375/ 2026 धारा 109(1)/317(5) बीएनएसएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग दिन में फेरी करने का कार्य करते हैं तथा इसी दौरान रेकी कर रात में चोरी भी करते हैं। हमारे द्वारा थानाक्षेत्र बुढाना में एक बन्द पडे मकान में तीन दिन तक रेकी गयी उसके बाद हमारे द्वारा उस घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। अभियुक्त शहजाद द्वारा बताया गया कि हमने सब्बल की सहायता से मकान मे लगे ताले तोडे उसके बाद मेरा भाई शहनवाज इसी मोटरसाईकिल से आस-पास निगरानी करते हुए घूमता रहा तथा मैंने मकान के अन्दर घुसकर चोरी की। चोरी में हमे काफी सोने व चांदी के आभूषण मिले थे। चोरी के बाद हम दोनो नें वह सभी आभूषण मंदवाडा रोड पर एक खेत मे छुपा दिये थे आज हम दोनो उसी खेत से वही चोरी का माल लेकर आ रहे थे कि पुलिस को चौकिंग करते देख पकडे जाने के डर से हम पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर भागने लगे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम का विवरण-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*2.* प्रभारी उ0नि0 मोहित सिंह एसओजी प्रथम मय टीम, मुजफ्फरनगर।

*3.* प्रभारी उ0नि0 मोहित चौधरी एसओजी ग्रामीण मय टीम, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 ललित कसाना थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*5.* उ0नि0 आशीष चौधरी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*5.* उ0नि0 तेजवीर सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*7.* उ0नि0 सूर्यप्रताप सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*8.* उ0नि0 भूपेन्द्र एसओजी प्रथम टीम, मुजफ्फरनगर

*9.* है0 का0 275 हरीशपाल थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*10.* है0का0 176 अमरदीप सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*11.* है0का0 64 सुनील कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*12.* है0का0 1330 पुष्पेन्द्र कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*13.* है0का0 93 संजय कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*14.* है0का0 1246 अमित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*15.* है0का0 640 निर्वेश कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*16.* है0का0 244 नकुल सांगवान थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

*17.* है0का0 जितेन्द्र त्यागी एसओजी टीम प्रथम, मुजफ्फरनगर

*18.* है0का0 विकास सिरोही सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर

*19.* का0 कुशलपाल सिह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर

 

*नोटः-* उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर महोदय द्वारा ₹25,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

You may have missed

Share