
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा एक साझू प्रयास पुलिस वाला गुरूजी का साथ यानि आपका और पुलिस का सामूहिक प्रयास की थीम पर थानों पर नियुक्त समस्त हेल्प डेस्क कार्मिकों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्राओं को जागरूक करते हुये आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया है। महिला हेल्प डेस्क कालागढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज कालागढ़ में जाकर छात्राओं को जागरूक कर निम्न जानकारियाँ दी गयी। सोशल साइट्स (फेसबुक इन्टाग्राम आदि) पर असामाजिक तत्वों द्वारा फेक आईडी बनाकर छात्राओं के साथ ब्लैक मेल जैसी घटनायें की जाती हैं। इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिये छात्राओं को साईबर सेफ के बारे में जानकारी दी गई। सैल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे स्कूली छात्राओं में सुरक्षा की भावना जागृत होगी तथा विपरीत परिस्थितियों में बहादुरी से सामना करने में सक्षम होगी। छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराध, गुड टच, बेड टच, साइबर अपराध, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, नशा उन्मूलन और उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मोड्यूल में सेल्फ रजिस्ट्रेशन करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

More Stories
ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में अधिक लाभ का लालच देकर ₹1.77 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अभियुक्त को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने राजस्थान से किया गिरफ्तार,*₹1,77,53,960/- की ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार,*कम धनराशि निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर की गयी ठगी, *वादी से ठगी गई धनराशि में से ₹14 लाख अभियुक्त के बैंक खाते में क्रेडिट होना पाया गया, *अभियुक्त के बैंक खाते में मात्र 04 माह में लगभग ₹95 लाख का संदिग्ध लेन-देन प्रकाश में आया।
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना भोपा पुलिस ने बारहसिंघा हिरन के 6 सींग सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार,अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये कीमत बारहसिंघा हिरन के 6 सींग किये बरामद।
वन विभाग कार्यालय मे दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा, दिव्यांग ठेकेदार ने अधिकारियो पर एक लाख क़ी रिश्वत मांगने का लगाया आरोप,मजबूर ठेकेदार ने जहर खाकर जान देने का किया प्रयास,देखे वीडियो.!