गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी माता बिशना देवी के नाम देवदार का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में पौधरोपण का वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया।
विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के प्रभारी श्री शेखर पंत ने विधानसभा परिसर में चार हजार फलदार पौधे लगाए हैं, पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, मदन सिंह बिष्ट, हरीश धामी, आदेश चौहान, मनोज तिवारी, विधानसभा भराड़ीसैंण के प्रभारी शेखर पंत मौजूद थे।

More Stories
डीएम आशीष चौहान के निर्देश पर दून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान,15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा गाड्ढे भरने का काम, 30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य,स्ट्रीट लाइटों के लिए 40 टीमें उतरी मैदान में, रात में टास्क फोर्स कर रही व्यवस्थाओं की निगरानी.!
एसटीएफ ने पकड़ी इस साल की सबसे बड़ी नशे की खेप,STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कुमाऊँ यूनिट को मिली बड़ी सफलता,करीब 25 लाख रुपयों की MDMA के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,
1 सितम्बर को मौसम विभाग की भारी बारिश की सम्भवना के मद्देनजर देहरादून के समस्त विद्यालयों,कक्षा 1 से 12 तक एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित