गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पोस्ट ऑफिस मार्ग पर शुक्रवार की देर रात्रि को एक ठेली पर आग लग गई जिसकी सूचना तत्काल फायर सर्विस को दी गई। फायर सर्विस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया नही ंतो आसपास की दुकानों को भारी नुकसान पहुंच सकता था।
जिला नियंत्रण कक्ष की ओर से फायर सर्विस गोपेश्वर को सूचना दी गयी कि पोस्ट ऑफिस गोपेश्वर के पास जोशीमठ के पोखनी निवासी दलीप सिंह भंडारी पुत्र देव सिंह भंडारी की बिड़ी और सिगरेट की ठेली में आग लगी है, जिससे पास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज़ी से फैलने लगीं, जिससे पास के क्षेत्र में धुआं भर गया। सूचना पर फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और टीम ने जल्दी ही मौके पर हौजरील की सहायता से आग बुझाने का काम शुरू किया।
फायर सर्विस के कर्मचारियों तत्परता से आग पर काबू पाया लिया गया जिससे बड़ा नुकसान होने से रोका जा सका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर की टीम में चालक रणजीत, फायरमैन पवन, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद थे।

More Stories
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने मुज़फ्फरनगर निवासी सोफियान को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने नाबालिक लड़की हो होटल मे लेजाकर किया था बलात्कार, पुलिस ने नियमो का उल्लंन करने वाले होटल मैंनेज़र और संचालक को भी लिया हिरासत मे, पुलिस ने पर्यटन विभाग को होटल का लइसेंस निरस्त करने के लिए भेजी रिपोर्ट.!
डीएम आशीष चौहान के निर्देश पर दून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान,15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा गाड्ढे भरने का काम, 30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य,स्ट्रीट लाइटों के लिए 40 टीमें उतरी मैदान में, रात में टास्क फोर्स कर रही व्यवस्थाओं की निगरानी.!
एसटीएफ ने पकड़ी इस साल की सबसे बड़ी नशे की खेप,STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कुमाऊँ यूनिट को मिली बड़ी सफलता,करीब 25 लाख रुपयों की MDMA के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,