पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर पोखरी विकासखंड और रूद्रप्रयाग जिले के जनप्रतिनिधियों की ओर से मोहनखाल में चल रहा धरना शनिवार को राज्य सभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया है।
गौरतलब है कि मोहनखाल-चोपत-तुंगनाथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर पोखरी और रूद्रप्रयाग जिले के जनप्रतिनिधियों की ओर से 13 अगस्त से मोहनखाल में धरना दिया जा रहा था। शनिवार को राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने धरना स्थल पर पहुंचकर संघर्ष समिति से वार्ता करने के बाद कहा मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग को लेकर पूरा सहयोग किया जाएगा। मोटर मार्ग का निर्माण जल्द होगा। उन्होंने कहा वन विभाग से यह निमार्ण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिसमें मेरी ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।
जिस पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी ने राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट के आश्वासन पर क्रमिक धरना समाप्त करनी घोषणा की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दीपक थपलियाल, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, ललित मिश्रा, रमेश चौधरी, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने मुज़फ्फरनगर निवासी सोफियान को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने नाबालिक लड़की हो होटल मे लेजाकर किया था बलात्कार, पुलिस ने नियमो का उल्लंन करने वाले होटल मैंनेज़र और संचालक को भी लिया हिरासत मे, पुलिस ने पर्यटन विभाग को होटल का लइसेंस निरस्त करने के लिए भेजी रिपोर्ट.!
डीएम आशीष चौहान के निर्देश पर दून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान,15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा गाड्ढे भरने का काम, 30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य,स्ट्रीट लाइटों के लिए 40 टीमें उतरी मैदान में, रात में टास्क फोर्स कर रही व्यवस्थाओं की निगरानी.!
एसटीएफ ने पकड़ी इस साल की सबसे बड़ी नशे की खेप,STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कुमाऊँ यूनिट को मिली बड़ी सफलता,करीब 25 लाख रुपयों की MDMA के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,