थराली (चमोली)। नन्दा देवी लोकजात यात्रा के पड़ावों पर क्षतिग्रस्त मार्गो के सुधारीकरण और यात्रा पथ के टूटे पुल, पुलिया के निर्माण की मांग को लेकर नन्दा देवी लोकजात यात्रा से जुड़े मंदिरों और धार्मिक प्रतिनिधियों ने शनिवार को एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को भेजा है।
नन्दा देवी राजराजेश्वरी मंदिर देवराडा के अध्यक्ष भुवन चंद्र हटवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डीडी कुनियाल, हरेन्द्र सिंह नेगी, महिपाल सिंह नेगी सूरज पाल सिंह रावत ने कहा कि नन्दा देवी लोकजात यात्रा आरम्भ हो गई है। परन्तु यात्रा मार्ग के निर्जन पडावों रास्ते कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो रखी है। प्राणी गरेर की पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है। इन्ही मार्गो और पडावों से नन्दा देवी लोकजात यात्रा को गुजरना है। उन्होंने जिलाधिकारी से यात्रा मार्ग पर क्षतिग्रस्त रास्तों और पुल, पुलिया को ठीक करवाने की मांग की है।

More Stories
देहरादून पुलिस के आपरेशन प्रहार की भेंट चढ़ा जुआरियो का गैंग,पुलिस ने पूर्व पार्षद पति राकेश तिनका सहित सहित 18 जुआरियो को किया गिरफ्तार !
देहरादून से मसूरी जा रहा राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक खाई मे समाया,दुर्घटना मे ड्राइवर की दर्दनाक मौत परिचालक गंभीर हालत मे भेजा अस्पताल !
कैण्ट क्षेत्र हुई चोरी की घटना में गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार