गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मंगलवार को पूरे जिले में बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। जिले में एक लाख, पांच हजार, छः सौ पचास बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य है।
जिला स्वास्थ्य आईईसी अधिकारी उदय सिंह रावत ने बताया कि जनपद चमोली में जो बच्चे कृमि मुक्ति दिवस पर दवा खाने से छूट जाएंगे, उन्हें 18 और 19 सितम्बर को दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली बच्चों के लिए सुरक्षित दवा है। दवा स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के निगरानी में खिलाई जा रही है। बच्चों में कृमि नियंत्रण से सीधे फायदे खून की कमी में सुधार, बेहतर पोषण, सीखने की क्षमता में सुधार लाने में मदद, भविष्य में कार्य क्षमता और औसत आय में बढ़ोतरी और वातावरण में कृमि की संख्या कम होने पर जन समुदाय को लाभ मिलता हैं।
कार्यक्रम में किशोर स्वास्थ्य काउंसलर रेखा नेगी ने बताया कि कृमि नियंत्रण की दवाई खाने के साथ-साथ कृमि संक्रमण रोकथाम के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना भी आवश्यक हैं। विशेषकर बच्चों को नाखून साफ रखें। हमेशा साफ पानी पिए। खाने को ढक कर रखें। साफ पानी से फल ,और सब्जियां को धोया जाए। खुले में शौच न करें। खाने से पहले और शौच के बाद हाथ अवश्य धोएं। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के समन्वय से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का सफल आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में डॉ पीके पांडे, विनय पंत, जानकी परमार, जिला एवोल्यूशन एंड मॉनिटरिंग अधिकारी (मानसिक कार्यक्रम) राजवीर सिंह कुंवर, आरकेएस काउंसलर विक्रम रावत, किरण बिष्ट, रचना आदि मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर महाविद्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयोजित कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कुलदीप नेगी ने कहा कि प्रत्येक युवा का मानसिक एवं शारीरिक तौर पर स्वस्थ होना विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में एनएसएस, रोवर रेंजर्स, यूथ रेड क्रॉस सहित महाविद्यालय के लगभग चार सौ विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गईस इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को कृमि मुक्त करना है। इस अवसर पर एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना लौहनी, रोवर रेंजर प्रभारी डॉ. जेएस नेगी, यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. श्यामलाल बटियाटा, डॉ. रचना टम्टा, डॉ. डीएस नेगी, प्रो. स्वाति नेगी, प्रो. चंद्रावती जोशी, डॉ. विधि ध्यानी, डॉ.कुलदीप सिंह नेगी, मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ मनीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!