ज्योतिर्मठ (चमोली)। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जन्म दिन पर मंगलवार को महाविद्यालय ज्योतिर्मठ भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विशाखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय ज्योतिर्मठ में भारत रत्न पंत की जयंती पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता मे बीए प्रथम की विशाखा ने प्रथम, बीए तृतीय की पूर्णिमा ने द्वितीय तथा इसी कक्षा की प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जीके सेमवाल ने दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए भारतीय स्वाधीनता यात्रा में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के योगदान को अभूतपूर्व बताया और उन्हें श्रेष्ठ प्रशासक, जननायक और हिंदी भाषा के साथ साथ आम जनता का नायक बताया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. चरणसिंह केदारखण्डी ने विषय भूमिका रखते हुए पंत की जीवन यात्रा और वैचारिक विरासत को याद किया। इस मौके पर डॉ. नवीन पंत, डॉ. पवन कुमार, डॉ. किशोरी लाल, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. नवीन कोहली, डॉ. नंदन सिंह रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!