पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सलना में ग्राम विकास की योजनाओं को बनाने के लिए विभागों ने मंगलवार को बाल सभा और महिला सभा के साथ बैठक की।
बैठक में ग्रामीणों को पंचायत, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग ने ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के बेहतर एवं कुशल प्रबंधन, समग्र एवं समेकित विकास, सामाजिक, आर्थिक एवं वैयक्तिक विकास, समुदाय को निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना तथा आवश्यकताओं का चिह्निकरण एवं प्राथमिकीकरण, महिलाओं के अधिकारी, महिला सुरक्षा एवं सहयोगी नियोजन, निर्धनों की आजीविका, सामाजिक सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को रखते हुए ग्राम पंचायत विकास योजना के तैयार किए जाने के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। बैठक में मौजूद विभागों ने अपने-अपने विभागों की जानकारी भी दी ताकि उन योजनाओं को भी ग्राम विकास की योजनाओं में शामिल कर उसका लाभ उठाया जा सके। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चन्द्रकला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता भट्ट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अरूण कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सुभम, ब्लाक मिश्रन प्रबन्धक मयंक कुमेडी, सरिता राणा आदि मौजूद थे।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!