
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का जायज़ा लेने के बाद पौड़ी जिले में स्थित धारी देवी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां धारी देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय लोगों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं से भी बातचीत की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। राहत व बचाव कार्य तेजी से करवाये जा रहे हैं। धारी देवी मंदिर में दर्शन के बाद स्थानीय जनता और समिति पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। उन्होंने तीर्थयात्रियों से भी मुलाक़ात की। यात्रियों ने चार धाम यात्रा व्यवस्था पर सरकार की खुले दिल से प्रशंसा की। इंदौर से आये श्रद्धालु संतोष पाठक ने कहा कि प्रदेश में आपदा के बावजूद यात्रा व्यवस्था काफ़ी अच्छी हैं। यात्री व्यवस्थाओं से खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को हिन्दू हृदय सम्राट की संज्ञा देते हुए कहा कि वह बेहतर ढंग से प्रदेश की कमान संभाले हुए हैं। इसके पश्चात मन्दिर परिसर का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अलकनंदा नदी के दोनों तटों पर भू-कटाव रोकने के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण का आश्वासन दिया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, एसएसपी लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी आदि मौजूद रहे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही