
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
हल्द्वानी मे अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हुए हमले के बाद से ही मुख्यमंत्री पूरे मामले पर नजर बनाये हुए है आज मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकार साथियों से मिलकर उनका हाल जाना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दोपहर बाद हल्द्वानी पहुंचकर गुरूवार को सांय हुई उपद्रव की घटना की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी बनभूलपुरा में हुई घटना में घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकार साथियों का भी हाल चाल जाना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने क़ानून तोड़ा है एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनके सारे वीडियो फुटेज और फुटप्रिंट उपलब्ध हैं। इस घटना में शामिल सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर, उन पर विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया गतिमान है।
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एडीजी कानून और व्यवस्था श्री ए.पी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशांति फैलाने की घटना को सख्ती से लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जायेगी। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये हर समय सजग रहे तथा हर स्थिति में अमन चैन एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहें।

More Stories
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने दिखाई सख़्ती , राजधानी के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण,नामित अधिकारियों को दो दिन में गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की सूची तैयार कर फोटो सहित रिपोर्ट देने के निर्देश.!
छात्रसंघ निर्वाचन के दौरान पुलिस की कड़ी निगरानी, ड्रोन एवं 60 सीसीटीवी कैमरों से लगातर हो रही मॉनिटरिंग,एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशन में कॉलेज में छात्रसंघ निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से हो रही सम्पन्न ।
देहरादून isbt के पास सड़क पर झगड़ा कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार !